Monday, 29 June 2026

 .👌 *लखनौ स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अस्थिकलश स्थल (डा आंबेडकर महासभा) (?) गोपनीय रुप से हटाने का मोदी - योगी सरकार की रणनीति ! बहुजन समाज नेता मायावती / सांसद रावण गहरी निंद मे ?*

       *डॉ. मिलिन्द जीवने 'शाक्य'* नागपुर १७

राष्ट्रिय अध्यक्ष, सिव्हिल राईट्स प्रोटेक्शन सेल

एक्स व्हिजिटींग प्रोफेसर, डॉ बी आर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ, महु म.प्र.

एक्स मेडिकल आँफिसर एंड हाऊस सर्जन

बुध्द आंबेडकरी लेखक, कवि, समिक्षक, चिंतक

आंतरराष्ट्रिय परिषदों के संशोधन पेपर परिक्षक

मो.न. ९३७०९८४१३८, ९८९०५८६८२२


            अभी अभी कुछ दिन पहले बिहार के एक्स डीआयजी *आर एस कैथल* (IPS) इनके साथ बिहार के एक्स चिफ इंजिनियर *राजेंद्र प्रसाद* मान्यवर नागपुर तथा मेरे निवास आये थे. और *राजेंद्र प्रसाद* इन्होने मेरा संदर्भ भारत सरकार के एक्स सचिव *हरिश चंद्र* (IAS) इनको दिया था. आज ही मुझे मा. *हरिश चंद्र* जी इनका फोन आया. और उत्तर प्रदेश के 10, विधान सभा मार्ग लखनौ स्थित *"डॉ. आंबेडकर महासभा"* कार्यालय समेत *"बाबासाहाब डॉ. आंबेडकर इनकी अस्थि स्थल"* तथा *"बोधिवृक्ष"* हटाने  की जानकारी मुझे दी. इस संदर्भ मे एक्स सचिव भारत सरकार *हरि चंद्र* (IAS) तथा *एस. आर. आर. दारापुरी* (IPS) इन्होने डॉ. आंबेडकर महासभा के *"संस्थापक सदस्य"* होने के नाते, सदर *"गैरकृत्य का विरोध"* कर, इस गैरकृत्य को रोकने की मांग *'भारत के राष्ट्रपति / प्रधानमंत्री / विरोधी पक्षनेता / उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री"* से लेकर सन्मानिय पदाधिकारी वर्ग से की है.

        सन १९९१ को प. पु. *"डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जमशति"* मनाने के उद्देश से, लखनौ स्थित *"10, विधान सभा मार्ग"* स्थित सदर संस्थान को आबंटीत की गयी थी. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी पत्नी स्मृतिशेष *सविता आंबेडकर* द्वारा डॉ बाबासाहेब का अस्थिकलश वहा स्थापित किया गया. तत्कालीन राष्ट्रपति *के आर नारायणन* इनके शुभ हाथो श्रावस्ति से *"बोधिवृक्ष शाखा"* वहां रोपित की गयी. भारत के प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोटी* इन्होने भी उस पावन स्थल पर भेट देकर, अपनी आदरांजली दी थी. अत: वह धरोहर कितनी महत्वपूर्ण है, इसका संदर्भ दिखाई देता है. परंतु अभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री *योगी* तथा कुछ *"अवांछित तत्व गुपचुप तरीके से वह पावन स्थली को हटाने का प्रयास"* कर रही है. अत: इस संदर्भ मे विरोध करने हेतु दिनांक १६ जुन २०२६ को शाम ५. ०० बजे *"होटल प्रेमियर* लोक भवन गेट क् ९ के पास, बेल्लारी लेध, आंबेडकर महासभा की आवश्यक बैठक बुलायी गयी. तथा इसका पुर्णत: विरोध करने हेतु आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. अत: आप के भी सहयोग की अपेक्षा है. बहुजन समाज पक्ष की *मायावती* तथा सांसद *रावण* भी अपनी भुमिका जाहिर करे.


-------------------------------------------

▪️*डॉ. मिलिन्द जीवने 'शाक्य'*

      मो. न. ९३७०९८४१३८

No comments:

Post a Comment